बाल विवाह के खिलाफ गूंजा संकल्प,कर्मियों को दिलायी गयी शपथ

0
Spread the love


बिहार, समस्तीपुर।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के, मोहनपुर प्रखंड कार्यालय के परिसर में, गुरुवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वर्तिका कुमारी के नेतृत्व में, बाल विवाह के खिलाफ, आत्मविश्वास और जागरूकता की गूंज सुनाई दी, उस दौरान प्रखंड बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर, एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस मौके पर कार्यालय कर्मियों ने, आत्मबल और सजगता के साथ, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को, खत्म करने का संकल्प लिया, कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के पाठ, और बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ के साथ कराई गई, इस मौके पर सीडीपीओ वर्तिका कुमारी ने कहीं की, बाल विवाह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है, जो सबसे अधिक कमजोर एवं असहाय वर्ग के लोग शिकार होते हैं, बल्कि बालिकाएं केवल बेटियां ही नहीं, बल्कि आने वाले समाज की आधारशिला और भविष्य की निर्णायक शक्ति होती हैं, उन्होंने आत्मबल बढ़ाने और संविधान का पालन करने की भी बात कही, मौके पर लेखापाल नियाज़ अहमद, मनीष कुमार, मृणाल कुमार सहित, कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे,

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!