खिरकिया मे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग, लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हुआ, हजारों की नकदी भी जली

0
Spread the love

। हरदा जिले की खिरकिया तहसील के नगर मे मंडी काम्पलेक्स की 54 नंबर की दुकान श्याम बैटरी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान और हजारों की नकदी जलकर राख हो गई। दुकान संचालक श्याम कुलमाली दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात करीब 1 बजे दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दुकानदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दुकान का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल थाना प्रभारी सन्तोष चौहान ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सन्तोष चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था।
इस अग्निकांड में दुकान में रखी हजारों रुपये की नकदी, बस ट्रैक्टर मोटरसाइकिल की रखी बड़ी-बड़ी बैटरियां लाखो रूपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। छीपाबड थाना प्रभारी सन्तोष चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!