हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद… नीट पीजी का नया सीट चार्ट जारीनीट पीजीः अब 50% सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए

0
Spread the love

भोपाल

हाई कोर्ट की नाराजगी के बाद… नीट पीजी का नया सीट चार्ट जारी
नीट पीजीः अब 50% सीटें ऑल इंडिया कोटे के लिए

भोपाल

मप्र के निजी मेडिकल कॉलेजों में राज्य के अभ्यर्थियों को संस्थागत वरीयता देने पर हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने पीजी मेडिकल सीटों का सीट चार्ट बदला है। कोर्ट ने कहा था कि 50% से अधिक आरक्षण असंवैधानिक है और इससे अन्य राज्यों के छात्रों व एमपी से बाहर एमबीबीएस कर चुके मप्र के छात्रों के साथ भेदभाव होता है। इस आधार पर डीएमई ने सीट चार्ट जारी किया है।

इस बार सरकारी से 15% इंस्टीट्यूशनल प्रिफरेंस सीटें निजी कॉलेजों में

पहले यह थी व्यवस्था

50% सीटें स्टेट कोटा

15% सीटें NRI कोटा

30% सीटें इन सर्विस कोटा

5% सीटें इंस्टीट्यूशनल प्रिफरेंस

अब प्राइवेट कॉलेजों के लिए

50% सीटें ऑल इंडिया कोटा

15% सीटें NRI कोटा

30% सीटें इन सर्विस कोटा

5% सीटें इंस्टीट्यूशनल प्रिफरेंस

अब सरकारी कॉलेजों के लिए

50% सीटें ऑल इंडिया कोटा

30% सीटें इन सर्विस कोटा

20% सीटें इंस्टीट्यूशनल प्रिफरेंस के लिए आरक्षित

इंस्टीट्यूशनल प्रिफरेंस यानी मप्र के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वालों के लिए यह सीटें

डीएमई कमिश्नर डॉ. अरुणा कुमार ने कहा- नया सीट चार्ट जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम के अनुमोदन के बाद इसे लागू किया गया है। 4 दिसंबर को पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीएमई ने एमपी पीजी मेडिकल काउंसलिंग 2025 के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। रजिस्ट्रेशन 26 नवंबर से 5

दिसंबर तक dme.mponline.gov.in पर होगा।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!