मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता जिला स्तरीय क्विज-2025

0
Spread the love

दमोह: 26 नवम्बर 2025

        मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज-2025 (ऑफलाईन) प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवम्बर को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह में समय प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक पंजीयन कार्य एवं 12:30 से 1:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 59 विद्यालयों की 03-03 विद्यार्थियों की टीम कुल 175 विद्यार्थियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराकर आफ लाईन क्विज-2025 प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन उपरांत परिणाम घोषित किया गया। परिणाम अनुसार प्रथम स्थान पर शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विधालय जबेरा के विधार्थी   .प्रतीक्षा लोधी-कक्षा 11वीं, हर्षित साहू -कक्षा 10वीं, कुहु राय -कक्षा 9वीं ,द्वितीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय दमोह के विधार्थी अभय चौरसिया-कक्षा 12वीं,  शुभ श्रीवास्तव-कक्षा 11वीं, चंद्रवर्ती सोलंकी-कक्षा 10वीं एवं तृतीय स्थान पर शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के विधार्थी चक्रेश पटेल-कक्षा 12वीं, आदित्य गुप्ता-कक्षा 11वीं      राकेश विश्वकर्मा-कक्षा 10वीं की टीम विजेता रही। विजेता टीमों को वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे द्वारा शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विधालय दमोह के प्राचार्य आलोक सोनवलकर की उपस्थिति में प्रमाण पत्र एवं स्वर्ण पदक/रजत पदक/कांस्य पदक वितरित कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

          कार्यक्रम में नोडल/ उप वन मंडल अधिकारी एम.डी.मानिकपुरी, वन परिक्षेत्र अधिकारी सगोनी अखलेश चौरसिया, क्विज समन्वयक मोहन राय एवं दिलीप जोशी एवं वन मंडल कार्यालयीन स्टाफ एवं  वन कर्मचारी स्टाफ की उपस्थिति रही

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!