भारत रत्न पं.अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति बेलाताल में होगी स्थापित

0
Spread the love

25 दिसम्बर को भव्य कार्यक्रम में होगा लोकार्पण

लक्ष्मण रैकवार

            भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का लोकापर्ण मध्यप्रदेश के दमोह नगर में स्थित बेलाताल के नवनिर्मित पार्क में होने जा रहा है। 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले भव्य आयोजन के तैयारियां मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निर्देशन में प्रारंभ कर दी गयी है। आज 25 नबम्बर मंगलवार को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, नरेन्द्र बजाज ,पूर्व जिपं अध्यक्ष शिवचरण पटेल, एसडीएम आर.एल.बागरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह लोधी, डूडा अधिकारी कपिल खरे ने बेलाताल पार्क में पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। विदित हो कि दमोह जिले को तत्कालीन दमोह सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने एक बडी सौगात दी थी। करोड़ो रूपयों की यह सौगात अक्टूबर 2023 को लोकापर्ण कर दमोह नगर को दी गयी थी। केन्द्रीय पर्यटन विभाग के द्वारा इसका निर्माण कराया गया था जिसमें ओपन जिम, ओपन थियेटर, आडोटोरियम, बच्चों, युवाओं एवं बुर्जगों के लिये बेहतर व्यवस्था की गयी है।

7.5 फुट उंची अटल जी की प्रतिमा

            आगामी 25 दिसम्बर को दमोह के बेलाताल पार्क में जो प्रतिमा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी बाजपेयी 7.5 फुट उंची प्रतिमा स्थापित होकर लोकार्पित की जायेगी। इसके लिये जो फाउंडेशन बनाया जायेगा उसको मिलाकर यह लगभग जमीन से 15 फुट उंची होगी। ओपन थेयटर एवं आडोटोरियम के मध्य लान में इसको स्थापित किया जायेगा और इसी दिन पार्क का नाम अटल उघान हो जायेगा। लोकापर्ण के लिये स्वयं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दमोह पहुंचेगे। विदित हो कि गत अक्टूबर 2023 में जब प्रहलाद सिंह पटेल ने बेलाताल पार्क के नवनिर्मित क्षेत्र का लोकापर्ण किया था तो उन्होने खुले मंच से इस बात की घोषणा की थी कि यहां श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा लगेगी और मैं स्वयं उसका लोकापर्ण करने आउंगा।

            दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि आयोजन बडा है और भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति को कहां किस जगह स्थापित किया जाये इसके लिये स्थल अवलोकन किया गया। ओपन थेयटर एवं आडोटोरियम के मध्य लान में इसको स्थापित करने का स्थान चिंहित किया गया है। नरेन्द्र बजाज ने कहा कि 25 दिसम्बर को श्रृद्धेय अटल जी का जन्म दिन है और इसी दिन मूर्ति को स्थापित किया जायेगा। मूर्ति निर्माण अंतिम चरण में हैं और जल्द ही दमोह पहुंचेगी।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!