संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर तेंदूखेड़ा में सामाजिक बैठक सम्पन्न

तेंदूखेड़ा। आज दिनांक 1 फरवरी 2026, रविवार को संपूर्ण देशवाडी वंशकार समाज विकास समिति तेंदूखेड़ा के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद बेन (पूर्व पार्षद) द्वारा किया गया, जबकि बैठक की रूपरेखा जिला सचिव श्री सुरेन्द्र वंशकार (पूर्व सरपंच) द्वारा निर्धारित की गई।
बैठक की अध्यक्षता श्री कन्हैई बंसल (पतलोनी) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के संस्थापक श्री बी.पी. उरिया जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष उरेहा जी, श्री एम.पी. बसोरे जी, श्री एस.एल. खड़ेतिया जी, श्री आर.एल. जरहा जी, श्री गंगाराम बंसल जी, श्री रोहित गौर जी, हल्के राम बेन (पूर्व सैनिक एवं पूर्व पार्षद तेंदूखेड़ा) उपस्थित रहे। मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती नंदिनी बेन (पार्षद) एवं नीतू बेन जी (जबलपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात समाज के वरिष्ठजनों ने अपने विचार रखते हुए शिक्षा, सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा संगठित होकर समाज को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
नए पदाधिकारियों की नियुक्ति
बैठक में समिति के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला इकाई में निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
श्री गंगाराम बंसल – जिला उपाध्यक्ष
श्री संतोष बेन – उप-सचिव
श्री कन्हैई बंसल – जिला मंत्री
श्री संतोष बंसल – जिला मंत्री
श्री नरेंद्र पांडा – कोषाध्यक्ष
श्री लखनलाल बेन मासाब – प्रवक्ता
श्री राम प्रसाद बंसल – ब्लॉक अध्यक्ष, तेंदूखेड़ा
श्री राजेश गौर – ब्लॉक अध्यक्ष, जबेरा
बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की सहभागिता
कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा ब्लॉक सहित जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बृजेश बंशकार, राजू सरपंच (बैलबाड़ा भारतपुर), पीयूष बमढेला (शिक्षक, राजघाट), हीरालाल बंशकार, रामलाल बेन (हिनौता), सुंदरलाल (तेंदूखेड़ा), मुन्नालाल (बरदघाटी), बेड़ी लाल (पाटन), मथुरा प्रसाद (कोटवार), खेमचंद (चौरई), रूपलाल (बमोरी), मनोज बेन (तेंदूखेड़ा), शिवप्रसाद एवं सोनेलाल (ससना कला), संतोष (पटनयाऊ), राजेश गौर (हिनौती), प्रमोद गौर (गोटेगांव), डॉ. बी.आर. बंसल, गोपाल बेन, मुकेश बेन, नीरज बेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पधारे सभी सामाजिक बंधुओं का आभार प्रदर्शन समिति के उपाध्यक्ष श्री एम.पी. बसोरे जी (सेवानिवृत्त इंजीनियर, एमपीईबी) द्वारा किया गया। बैठक सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई।

