रानी दुर्गावती जैसी महान विभूतियों के त्याग, वीरता और नेतृत्व की गाथाएं

0
Spread the love

हमारी संस्कृति की धरोहर हैं- राज्यमंत्री श्री लोधी

सिंग्रामपुर में जननायक कार्यक्रम का भव्य समापन

 वीरांगना रानी दुर्गावती की जीवनगाथा से नई पीढ़ी को प्रेरणा

दमोह: 29 नवम्बर 2025

            सिंग्रामपुर में आयोजित जननायक कार्यक्रम का समापन नगर में बड़ी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिगौरगढ़ की वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन, उनके शौर्य, पराक्रम और समाजसेवा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उपस्थित नागरिकों से रानी दुर्गावती के आदर्शों को आत्मसात करने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का संदेश दिया।

            कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संबोधित करते हुए कहा रानी दुर्गावती जैसी महान विभूतियों के त्याग, वीरता और नेतृत्व की गाथाएं हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। उन्होंने कहा रानी दुर्गावती ने अपने समय में अंग्रेजों का साहसपूर्वक मुकाबला किया और समाज को एकजुट कर राष्ट्र को मजबूती प्रदान की।

            स्थानीय नागरिकों ने भी इस आयोजन की सराहना की। उनका कहना था ऐसे कार्यक्रम समाज को अपने इतिहास और गौरवशाली परंपरा से जोड़ते हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करते हैं।

            कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, खड़क सिंह, मुलायचंद जैन, अजय राय, गोलू साहू, कल्याण चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामेश्वर पटेल, सुरेश प्रजापति, राकेश ठाकुर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!