अनाथ किसान यात्रा का शुभारंभ, दंड भरकर निकले युवा

0
Spread the love

धनकुमार विष्वकर्मा

दमोह जिले की जबेरा विधानसभा से अनाथ किसान यात्रा निकाली जा रही है। किसानों की उपेक्षा और उपज के उचित दाम न मिलने पर उठे आक्रोश के कारण खर्राघाट शिवधाम से “अनाथ किसान यात्रा” का शुभारंभ हुआ, जिसमें किसान सड़कों पर उमड़े। युवा किसान चन्द्रभान लोधी के नेतृत्व में दंडवत करते हुए पैदल यात्रा का दृश्य हर किसी को आंदोलित कर रहा है।

यह यात्रा किसानों की पाँच बड़ी और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर निकाली गई, जिनमें धान की खरीदी ₹3100 प्रति क्विंटल, मक्का का समर्थन मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल, मंडियों के चुनाव कराए जाए, किसानों को दिन में बिजली दो, खाद का वितरण सरकारी उचित मूल्य दुकानों से जैसी बुनियादी मांगें शामिल हैं।

अनाथ किसान यात्रा निकाल रहे कवि चन्द्रभान लोधी ने कहा कि सरकार की नीतियों ने किसान को खेत में मेहनत करने वाला अनाथ मजदूर बना दिया है। “हमारी उपज का उचित दाम, हमारी मेहनत का सम्मान सब कुछ छीन लिया है। इसलिए इसे अनाथ किसान यात्रा नाम दिया गया है,” उन्होंने कहा। किसान आज खुद को अनाथ महसूस कर रहा है।

एडवोकेट नरेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार मक्का को समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदती तो किसान न्यायालय की शरण में जाएंगे। हम सुप्रीम कोर्ट तक जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे, उन्होंने चेतावनी दी।

पहले दिन यात्रा का पड़ाव अर्थखेड़ा गांव में रहेगा। 2 दिसंबर को यह यात्रा दमोह पहुंचेगी जहां हजारों की संख्या में किसान इकट्ठा होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। आज की यात्रा में इमलिया, कांकर, सलैया, टोरी इत्यादि गांवों में जनसभा के माध्यम से किसानों के सामने बात भी रखी गई। यात्रा में प्रमुख रूप से कवि चन्द्रभान सिंह लोधी, नरेंद्र प्रताप सिंह, राजा अरविंद सिंह, नीलेश सिंह, पूरन सिंह, रवि सिंह, अमर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, राहुल सिंह, अभिमन्यु सिंह, अरविंद सिंह, मनीष सिंह, भूपेंद्र सिंह, धन सिंह, सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!