सीईओ श्री फुलपगारे ने शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया, माध्यमिक शाला जमुनिया एवं एकीकृत माध्यमिक शाला भीलमपुर का औचक निरीक्षण किया

0
Spread the love

दमोह: 

            मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण फुलपगारे जिला पंचायत दमोह ने शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया, माध्यमिक शाला जमुनिया एवं एकीकृत माध्यमिक शाला भीलमपुर का औचक निरीक्षण किया ।  निरीक्षण के दौरान शालाओं में बन रहे मध्यान्ह भोजन किचिनशेड में जाकर देखा गया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं मीनू के अनुसार भोजन वितरण करने संबंधी निर्देश दिये।

            सीईओ श्री फुलपगारे ने बताया निरीक्षण के दौरान शालाओं में निर्धारित मीनू अनुसार भोजन वितरण किया जा रहा था, जिसमें कड़ी पकोड़ा एवं बेजीटेवल पुलाव/चांवल था। उन्होने परिसर की साफ-सफाई का ध्यान देने हेतु प्रधानाध्यापकों/उपस्थित स्टाफ को निर्देश दिये। स्व-सहायता समूहों को बर्तन क्रय हेतु जारी की गई राशि के संबंध में शासन निर्देशों के अनुरूप ही बर्तन क्रय किये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

            उन्होंने निरीक्षण उपरांत जिले के सभी सीईओ जनपद पंचायत, बीआरसीसी के साथ जूम व्हीसी के माध्यम से भी जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं हेतु जारी शासन निर्देशानुसार बर्तन क्रय निर्धारित शाला स्तरीय समिति के माध्यम से करते हुए जनपद स्तरीय समिति के द्वारा 30 नवम्बर  तक भौतिक सत्यापन उपरांत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये। निरीक्षण के समय परियोजना अधिकारी मध्यान्ह भोजन प्रभुशंकर पाण्डेय जिला पंचायत दमोह भी मौजूद रहे।          

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों

error: Content is protected !!