संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

0
Spread the love


तेंदूखेड़ा-
नगर में डां.अंबेडकर प्रतिमा थाने के पास बुधवार को 76 वां संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तहसील अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ तिलक राज ने बताया की 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा भारत सरकार द्वारा 2015 में की गई थी। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकृत किया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। लखन अहिरवार के द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया आयोजन के दौरान , तिलक राज अध्यक्ष अहिरवार समाज संघ तहसील तेंदूखेड़ा, कंदीलाल माते तेंदूखेड़ा
लोकराम,जगदीशअहिरवार,संतू,नोनेलाल, दशरथ,शंकर, दीनू ,बसोरी ,जीवन, उमाशंकर ,यश, दशरथ, रज्जू, मुकेश , भागीरथ,पंचू, सुनील,पप्पू , आनंदीलाल, की उपस्थिति रही , पत्रकार रंजीत अहिरवार ने आभार व्यक्त किया।

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों