ताजा खबरें

धर्म

खेती बाड़ी

Blog

Spread the love

            शिक्षक दिवस के अवसर पर जबेरा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण रहा। राजधानी भोपाल में 5 सितंबर 2026 को आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नवाचारी शिक्षक सुखनंदन साहू को प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।

            शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त करते हुए शिक्षक सुखनंदन साहू ने इसे अपने लिए ही नहीं, बल्कि जबेरा क्षेत्र और दमोह जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

            सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षक सुखनंदन साहू ने राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

error: Content is protected !!