ताजा खबरें

धर्म

खेती बाड़ी

Blog

Spread the love

तेंदूखेड़ा (दमोह)।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में आरुष एकेडमी, तेंदूखेड़ा के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले और नगर में अपना परचम लहराया है। संस्था के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। छात्रों की इस उपलब्धि से नगर में हर्ष का माहौल है और हर ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर नगरवासियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों ने आरुष एकेडमी परिवार और सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आरुष एकेडमी परिवार ने भी सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि संस्था आगे भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।

About The Author

हो सकता है आप चूक गए हों